फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीथीन का प्रयोग पकड़ने को मारे छापे, आठ दुकानदार पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पॉलिथीन के प्रयोग पर शुक्रवार को प्रशासन ने फिर डंडा चलाया। नगर पालिका, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने दुकानों में छापे मारकर पॉलिथीन का प्रयोग करते आठ दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूला और भविष्य में फिर पॉलिथीन का प्रयोग करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी।
विज्ञापन

एसडीएम अनिल चन्याल के निर्देश पर नायब तहसीलदार जोगा सिंह और ईओ जयवीर सिंह राठी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने शहर के प्रतिष्ठानों में छापे मारकर आठ दुकानदारों को पॉलिथीन का प्रयोग करते पकड़ा है। इनमें सब्जी विक्रेता काशी राम, अनिल कुमार, बिहारी लाल, फल विक्रेता बाबू राम, भगवान दास, राम कुमार के अलावा परचून सामान विक्रेता सुरेश और अन्नपूर्णा जनरल स्टोर से पॉलिथीन जब्त की गई है। ईओ ने बताया कि पकड़े गए दुकानदारों से पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें