फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों में बना रहे पुलिस प्रशासन का भय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि सभी अधिकारी आपसी तालमेल के साथ राज्य में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में एक दूसरे का पूर्ण सहयोग करें। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कानून एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि अपराधियों में पुलिस प्रशासन का भय बना रहे। उन्होंने पुलिस विभाग में लंबित प्रकरणों की गहनता से जांच कर उनकी आख्या करते हुए अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय सीमा वाले जिलों के अधिकारियों को माओवादी गतिविधियों, पंचेश्वर बांध क्षेत्र में भ्रामक जानकारियां प्रचारित करने वालों पर पैनी नजर रखने तथा ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाने को कहा।

उन्होंने बरसाती सीजन के दौरान अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बने रहने तथा 24 घंटे फोन ऑन रखने को कहा। उन्होंने आपदा के कारण किसी व्यक्ति या परिवार तथा अन्य संपत्ति के प्रभावित होने पर उन्हें 24 घंटें के भीतर आपदा राहत राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने बताया कि जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था से संबंधित अभी तक कोई भी समस्या नहीं है तथा पंचेश्वर बांध के संबंध में अभी प्रभावित होने वाली ग्राम पंचायतों में जन सुनवाई किए जाने के साथ नौ अगस्त को तहसील बाराकोट में जन सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरू ने बताया कि सभी बड़े केस खोल चुके हैं तथा अधिकांश रिकवरी के केस भी खोले जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 30 किलो चरस, 6 किलो अफीम तथा 3000 शराब की बोतलें पकड़ी गई हैं। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रयाग सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, पुलिस उपनिरीक्षक शिव सिंह गुसांई, न्याय सहायक एसए सिद्दीकी, मोहम्मद हिसाम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें