फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आषाढ़ी महोत्सव में खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सुई केे प्रसिद्ध आदित्य महादेव मंदिर में चल रहे आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव के दूसरे दिन खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। भारी बारिश के चलते आयोजकों को व्यवस्था बनाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पांच गांव सुंई और बीस गांव बिशुंग के आपसी सहयोग से आयोजित किए जा रहे इस महोत्सव के दूसरे दिन सुबह आदित्य महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई।

इस दौरान मुख्य संरक्षक सचिन जोशी, और भुवन चौबे की देखरेख में आयोजित कैरम प्रतियोगिता में युगल जूनियर वर्ग के पहले मुकाबले में उदित चौबे और प्रिंस चौबे की जोड़ी ने भुवन चौबे, मंटी मंजुल चौबे को पराजित किया। दूसरे मैच में सौरभ पुनेठा और मंटी की जोड़ी ने राहुल और प्रकाश को पराजित किया। जूनियर एकल वर्ग में मंजुल विजेता और मंटू उपविजेता रहे। जूनियर वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में हिमांशु चौबे ने पहला, मनीष चौबे ने दूसरा और उदित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं के मुख्य आयोजक सचिन जोशी, भुवन चौबे रहे। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र लोहाघाट की ओर से कार्यक्रम सहायक गायत्री देवी और वीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में विकास प्रदर्शनी लगाई गई। वैज्ञानिकों ने लोगों को उन्नत खेती व कीट नाशक दवाओं के उपयोग के बारे में जानकारी दी। कृषि विभाग के भूप सिंह और दान गिरी की अगुवाई में कृषि विभाग ने लोगों को खेती के बारे में बताया।
विज्ञापन

महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्याम दत्त चौबे ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन राज्य के विभिन्न स्थानों से आने वाले सांस्कृतिक दलों द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी जाएंगी। महोत्सव के आयोजन में सेवानिवृत्त कै. कालू सिंह करायत, गौरव पांडेय, सुनील चौबे, मदन पुजारी, प्रेम बल्लभ चौबे, प्रियांशु चौबे आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें