चंपावत। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में शनिवार को बैंक का 62 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बैंक की ओर से ग्राहकों को मिष्ठान वितरित करने के साथ ही विभिन्न ऋण जमा योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। उधर लोहाघाट में बैंक की लॉकर सुविधा का शुभारंभ किया।
शाखा प्रबंधक हीरा सिंह पांगती की अध्यक्षता में हुई ग्राहक गोष्ठी में वर्तमान में चल रही प्रधानमंत्री जनधन योजना, डिजिटल लेन देन, कैशलेस ट्रांजिक्सन, ई बैंकिंग आदि सेवाओं की जानकारी देने के साथ ग्राहकों से ई बैंकिंग सेवाओं से जुड़ने की अपील की गई। ग्राहकों को साइबर ठगी से बचने के लिए एटीएम अथवा बैंक पासबुक से संबंधित फर्जी फोन कॉलों से सावधान रहने की अपील की गई। इस मौके पर उप प्रबंधक निर्मल भट्ट, मनोज रावत, राजीव कुमार के अलावा मनोहर चंद्र तिवारी, संतोष कुमार, वैभव कुमार, ललित नैनवाल, देव सिंह रावत, अजय कुमार शर्मा, नवीन सिंह कार्की, बृजेश कुमार, किशन सिंह अधिकारी, सरस्वती अधिकारी, कैलाश सिंह महर, नवीन चंद्र फुलारा, गेव सिंह रावत, राजू बाल्मीकी आदि मौजूद रहे।
उधर लोहाघाट में भारतीय स्टेट बैंक का 63वां स्थापना दिवस पर बैंक की ओर से ग्राहकों की सुविधा के लिए लॉकर सुविधा का भी शुभारंभ हुआ। चंद्रशेखर राय और संतोष वर्मा लॉकर सुविधा लेने वाले बैंक के पहले ग्राहक बने। शनिवार को शाखा प्रबंधक डमर सिंह पतियाल की अध्यक्षता और सुमित गोयल के संचालन में कार्यक्रम में एसबीआई चंपावत के मुख्य प्रबंधक हीरा सिंह पांगती ने नव निर्मित बैंक लाकर का शुभारंभ किया। चंद्रशेखर राय और प्रशांत वर्मा की धर्मपत्नी संतोष वर्मा ने लॉकर की नई सेवा की शुरूआत की। इस मौके पर सतीश खर्कवाल, अजय पुनेठा, हरीश चंद्र चौबे, नरेंद्र सिंह ढेक, जगदीश लाल वर्मा, श्याम हरि मिश्रा आदि मौजूद थे।