फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने मॉडल गांवों का भ्रमण किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले के पंचायत प्रतिनिधियों को नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लाक के मॉडल गांवों का दो भ्रमण किया। पंचायती राज विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उनको बेतालघाट की मॉडल ग्राम पंचायत भवानीपुर और हल्दूचौड़ का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान मॉडल ग्राम पंचायतों में किए गए विकास कार्यों, पंचायत के अभिलेखों का रखरखाव, पंचायत घर की साज सज्जा, कृषि कार्य, सब्जी उत्पादन, अनाज उत्पादन के कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन



भ्रमण कार्यक्रम में चंपावत जिले के अलावा ऊधमसिंह नगर जिले के त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि भी शामिल थे। भ्रमण के नोडल अधिकारी अशोक कुमार बिष्ट के नेतृत्व में भ्रमण में गए ग्राम प्रधान विनोद सिंह चौधरी, देवेंद्र सिंह, बसंत बल्लभ अटवाल, कैलाश जोशी, मदन राम, सुरेश जोशी आदि प्रतिनिधि शामिल थे। पंचायत प्रतिनिधियों ने संबंधित ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यों को सराहनीय बताया। इस मौके पर ऊधमसिंह नगर के नोडल अधिकारी जसवीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें