चंपावत। जिले के दुग्ध उत्पादकों को अब हरे चारे के लिए मक्का, चरी और बाजरा का बीज मिलेगा। दुग्ध संघ के पास रुद्रपुर से 22.50 क्विंटल बीज पहुंच चुका है। दुग्ध उत्पादक आवश्यकतानुसार बीज ले सकते हैं।
दुग्ध उत्पादक बीजों का उत्पादन करने के बाद मल्टी कटिंग करने के बाद पशुओं को चारे के रूप में खिला सकते हैं। मक्का, चरी और बाजरा की घास पशुओं के लिए पौष्टिक मानी जाती है। इसको देखते हुए दुग्ध संघ ने पशुपालकों को मक्का, चरी और बाजरा का बीज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। वर्तमान में दुग्ध संघ की ओर से पांच हजार उत्पादकों को बीज उपलब्ध कराया जाएगा। यह बीज डेयरियों से जुड़े पशु पालकों को ही मिलेगा। चंपावत के दुग्ध संघ प्रबंधक राजेश मेहता ने बताया कि दुग्ध संघ के माध्यम से समिति के किसानों को मक्का, चरी और बाजरा का बीज उपलब्ध कराया जाएगा। दुग्ध संघ को रुद्रपुर से 22.50 क्विंटल बीज उपलब्ध हो चुका है जिसे पांच हजार से अधिक पशु पालकों को दिया जाएगा। पशु पालकों की मांग आने पर और बीज मंगवा दिया जाएगा।
सुपरवाइजर के माध्यम से किया जा रहा है जागरूक
चंपावत। दुग्ध उत्पादकों को बीज लेने के लिए सुपरवाइजर के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। गांव-गांव की समितियों में जाकर पशु पालकों को बीज उपलब्ध कराया जाएगा। इस बीज का उत्पादन करने के बाद किसानों को हरी घास के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। ब्यूरो
ये है बीज की स्थिति
बीज का नाम क्विंटल प्रति रुपये किलो
मक्का 10 35
चरी 10 30
बाजरा 2.50 30