फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनियुक्त शिक्षकों को सुगम में नियुक्ति देने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नवनियुक्त शिक्षकों को सुगम में नियुक्ति देने का विरोध
विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। शिक्षा विभाग में नवनियुक्त शिक्षकों को सुगम स्थानों पर नियुक्ति देने की सुगबुगाहट पर राजकीय शिक्षक संघ ने इसका विरोध किया है। संघ ने आदेश को वापस लेते हुए नवनियुक्त शिक्षकों को दुर्गम स्थानों में तैनाती देने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने संघ के प्रांतीय अध्यक्ष और महामंत्री को पत्र भेजकर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष पान सिंह मेहता और मंत्री जगदीश सिंह अधिकारी का कहना है कि शिक्षा विभाग की ओर से नवनियुक्त 54 शिक्षकों को दुर्गम में पद रिक्त न होने का बहाना बनाकर नियम विरुद्ध तरीके से सुगम में नियुक्ति देने की बातें संज्ञान में आई हैं। राजकीय शिक्षक संघ की जिला इकाई इस तरह के नियम विरुद्ध आदेशों का विरोध करती है। मेहता ने कहा कि विभाग की ओर से एक ही विज्ञप्ति में शिक्षकों के लिए दोहरे मापदंड अपनाए जा रहे हैं। जिन्होंने पहले नियुक्ति ली उनको दुर्गम में तैनाती मिली और उन्हीं के साथियों को सुगम में नियुक्ति देना गलत है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें