फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी बापरू के विज्ञान प्रवक्ता को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विकास खंड बाराकोट के राजकीय इंटर कॉलेज बापरू के विज्ञान प्रवक्ता और राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त राजेंद्र गड़कोटी को सम्मानित किया गया। शिक्षक गड़कोटी को सीईओ आरसी पुरोहित ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यशाला में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शिक्षक गड़कोटी के मार्गदर्शन में चंपावत जिले से नौ बाल वैज्ञानिकों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ। गड़कोटी इससे पहले एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत दो दलों का नेतृत्व राष्ट्रीय स्तर पर कर चुके हैं। विज्ञान के क्षेत्र में किए गए कार्यों के आधार पर शिक्षक को राज्यपाल पुरस्कार के अलावा हाल में ही भाउराव देवरस सम्मान पुरस्कार भी मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें