चंपावत। उत्तर भारत के प्रमुख देवी शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम में आयोजित किए जाने वाले मेले की तैयारी बैठक दो मार्च को जिला पंचायत सभागार में सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी भगवत पाटनी ने बताया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से बैठक में प्रतिभाग करने को कहा है।