लोहाघाट (चंपावत)। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 36वीं वाहिनी छमनियां लोहाघाट में हव्वा (हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन) स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता में फरहीन आलम, हरियाणवी गाने पर सुंदर प्रस्तुति के लिए नीतू और ड्रेस में अनुराधा को प्रथम स्थान मिला। आईटीबीपी परिसर में द्वितीय कमान अधिकारी बृजमोहन सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
हव्वा संरक्षिका ज्योतिका साह की देखरेख में हुए कार्यक्रम में हव्वा दिवस के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान हिमवीर परिवार की महिलाओं और बच्चों ने सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सदस्यों को संगठन और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में हिमवीर परिवार की महिलाएं और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान संरक्षिका ज्योतिका साह ने हिमवीरों के परिवारों की समस्याएं सुनीं।