लोहाघाट (चंपावत)। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की भूमि में हरे पेड़ को काटने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम के मौके पर पहुंचने की भनक से पेड़ काटने वाले वहां से फरार हो गए। रविवार को डायट के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अवनीश शर्मा को किसी व्यक्ति ने पुराने नवोदय के पेड़ काटने की सूचना दी। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो पेड़ कटा पाया गया।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि एक पेड़ काटा गया है। पेड़ मोर पंखी का है। उन्होंने बताया कि मौके पर उन्हें कोई नहीं मिला। पेड़ कटने की सूचना वन विभाग को भी दी गई है।