फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायनगर चौड़ी में पानी की किल्लत, आंदोलन की चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। शहर से लगी ग्राम पंचायत रायनगर चौड़ी में 15 दिनों से पेयजल संकट पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने शीघ्र पेयजल व्यवस्था सुचारु नहीं होने पर खाली बर्तनों के साथ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मनोरमा राय, निर्मला, ज्योति, शांति, भवानी, राजेंद्र, सावित्री, रमेश, भुवन दीपक आदि का कहना है कि यहां कई नलों में बीते 15 दिनों से पानी की एक बूंद नहीं टपकी है। लोगों का कहना है कि जल संस्थान से कई बार पानी की आपूर्ति करने की मांग भी की गई लेकिन हालात सामान्य नहीं हो सके। ग्रामीणों ने जल्द पेयजल आपूर्ति सामान्य नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

इधर जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि पेयजल लाइन में फॉल्ट आने से स्रोत से मुख्य टैंक तक बहुत कम पानी पहुंच पा रहा है। लाइन में आई खामी को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें