बनबसा (चंपावत)। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विभिन्न गांवों में निर्माणाधीन और बन चुकी सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। चंदनी और पचपकरिया में चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया।
विधायक गहतोड़ी ने क्षेत्र में निर्माणाधीन लाखों रुपये की लागत वाले संपर्क मार्गों का शिलान्यास किया। चंदनी, भुलवागोठ, बमनुपरी और पचपकरिया में चौपाल लगा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।
उन्होंने कई ग्रामीणों की समस्याओं को बुधवार को आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविर में पूरा कराने का भरोसा दिया।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि महेश मुरारी, ग्रामीण प्रतिनिधि हरीश हैसियत, दीपक मुरारी, संजय जोशी, हेमा जोशी, दीपक रजवार, प्रेम सिंह रावत, मोनू ठाकुर आदि मौजूद थे।