बनबसा (चंपावत)। एसएसबी 57 वीं वाहिनी के ए कंपनी ने स्वच्छता पखवाड़ा मनाया। वाहिनी के कमांडेंट राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर बनबसा धनुषपुल स्थित ए कंपनी के जवानों ने पखवाड़े भर ग्रामीण क्षेत्र, प्राथमिक स्कूल, अपनी बीओपी के आसपास सफाई अभियान चलाया।
इस दौरान एसएसबी के जवानों ने ग्रामीणों को खुले में शौच न करने को भी प्रेरित किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के छात्रों के साथ स्वच्छता अभियान को लेकर एक जागरूकता रैली भी निकाली। कार्यक्रम को एसएसबी ए कंपनी के प्रभारी (निरीक्षक) रविंद्र कुमार सिंह, एचसी ईश्वर सिंह, कांस्टेबल अजीत आदि ने सहयोग दिया।