पाटी (चंपावत)। राजकीय इंटर कॉलेज पाटी के खेल मैदान में शुक्रवार से संकुल स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
संकुल स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ प्रधानाचार्य उदय प्रताप मिश्रा ने किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंशु देवी अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता में 100 मीटर बालक वर्ग में दीपक, विपिन, कपिल पहले तीन स्थान पर रहे।
100 मीटर बालिका में महिमा, भावना, पूजा, 400 मीटर बालकों में पवन, देवेंद्र, दीपक, बालिका में निकिता, भावना, दीपिका और लंबी कूद बालक में नितिन, दलीप, मनीष, बालिका वर्ग में निकिता, महिमा, दीपिका, गोला क्षेपण में उमेश, देवेंद्र, तनुज, बालिका वर्ग में बबीता, सीमा, रीमा पहले तीन स्थान पर रहे। निर्णायकों में गोकुला नंद, चेतन राम, प्रताप सिंह, सतीश चंद्र, प्रदीप जोशी, पूरन सिंह, अनिल कुमार, सूरज सिंह, राजेंद्र कुमार आदि थे।