बनबसा (चंपावत)। नशामुक्ति, युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें व्यायाम से जोड़ने को लेकर क्षेत्र में द्वितीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती प्रतियोगिता जारी है।
दूसरे दिन गानगर राजस्थान के पहलवान भूकंप ने बरेली के पहलवान सुरेंद्र को चित किया। बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि टनकपुर के चेयरमैन विपिन कुमार वर्मा और विशिष्ट अतिथि बनबसा के युवा व्यवसायी अभिषेक गोयल ने कराया।
बुधवार को यहां हाकिम सिंह प्लाट पर द्वितीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन गंगानगर राजस्थान के पहलवान भूकंप ने बरेली के पहलवान सुरेंद्र को, हिमांचल प्रदेश के ठाकुर पहलवान ने गंगानगर के ज्वाला सिंह को, काठमांडू नेपाल के पहलवान देवा थापा ने राजस्थान के शेरा को, दिल्ली के पहलवान करतार ने पंजाब के पहलवान कोला को चित किया। रैफरी की भूमिका गोरखपुर के पहलवान मुन्ना उर्फ टाइगर ने निभाई।
कुश्ती प्रतियोगिताओं का संचालन उन्नाव के चांदराम तिवारी ने किया। मोनू ठाकुर, रफी अंसारी, संजय ठाकुर, पंकज भट्ट, राज सिंह भदौरिया, गोयल, गोलू अग्रवाल, मुकेश तिवारी ने सहयोग दिया।