फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश पर बनाए तीन बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। निकाय चुनाव के चलते बाहरी क्षेत्र से जिले में अवैध सामग्रियों की रोकथाम को लेकर यहां तीन बैरियर बनाए गए हैं। चंपावत के प्रवेश द्वार जगबूड़ा पुल और धनुषपुल के अलावा शारदा बैराज पर यह बैरियर बनाए गए हैं।
विज्ञापन


सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर बाहर से आने वाले वाहनों की सघनता से तलाशी ली जा रही है। इसके तहत तीन बैरियर बनाए गए हैं। जगबूड़ा बैरियर की जिम्मेदारी एसआई गोविंद सिंह, धनुषपुल बैरियर की जिम्मेदारी एसआई विशेष चंदन सिंह और शारदा बैराज बैरियर की जिम्मेदारी महिला एसआई राधिका भंडारी को सौंपी गई है।

थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि चंपावत जिले में बाहरी क्षेत्रों खासकर ऊधम सिंह नगर से आने वाले वाहनों में अवैध सामग्रियों, शराब, हथियारों आदि के आने पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा क्षेत्र में बाहरी, अनजान, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें