टनकपुर (चंपावत)। लाला चंभाराम विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन में विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं ने अनुभव साझा किए। सम्मेलन का शुभारंभ प्रधानाचार्य राकेश पांडेय, प्रबंधक दरबान सिंह करायत, अध्यक्ष डॉ. देवी दत्त जोशी, कोषाध्यक्ष मदन बोहरा, रोहिताश अग्रवाल, केवि तेजपुर के प्राचार्य पीसी तिवारी एवं ग्राफिक एरा विवि के प्रो. मयंक चतुर्वेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया।
पुरातन छात्र प्रभात बिष्ट ने विद्यालय में वाणिज्य संकाय खोलने का सुझाव दिया। नंदन सिंह भाकुनी एवं डॉ. नवदीप जोशी ने भी वाणिज्य संकाय खोलने के सुझाव का समर्थन करते हुए सहयोग की बात कही। समाजसेवी रोहताश अग्रवाल ने विद्यालय के विकास को लेकर पुरातन छात्रों की सोच एवं पहल की प्रशंसा की। केंद्रीय विद्यालय असोम के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र तिवारी ने भी विद्यालय के विकास के संबंध में विचार रखे। इस मौके पर पुरातन छात्र सम्मेलन के अध्यक्ष मयंक चतुर्वेदी एवं प्रबंधक दरबार सिंह करायत ने पुरातन छात्र सम्मेलन के आयोजन को भविष्य में जारी रखने की बात कही।