फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे से दुष्कर हुई मां पूर्णागिरि धाम की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। श्रद्धालुओं के लिए मां पूर्णागिरि मंदिर के दर्शन कठिन हो रहे हैं। शनिवार रात से तीन दिन तक हुई मूसलाधार बारिश से मुख्य मंदिर के नजदीक का पैदल मार्ग बंद हो गया है। रास्ते में जबर्दस्त मलबा होने से लोगों का गुजरना चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन


पैदल रास्ते में तीन फुट तक मलबा आने से श्रद्धालु ही नहीं बल्कि दुकानदार भी यहां से नहीं गुजर पा रहे हैं। बिशन दत्त भट्ट सहित आदि नागरिकों का कहना है कि जल्द मलबा नहीं हटाए जाने से यहां से गुजर रही पेयजल लाइन के टूटने का भी खतरा हो सकता है। लोगों ने मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु कराने की मांग की है।

मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में आए मलबे को हटाने के लिए सहायक अभियंता को निर्देश दिए गए हैं। जल्द से जल्द इस मलबे को हटाकर मार्ग को आवाजाही लायक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डीडी भट्ट, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें