चंपावत। भिंगराड़ा क्षेत्र के बैजगांव निवासी विमला देवी को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के हाथ से मिला चेक चार माह बाद भी कैश नहीं हुआ। विमला देवी चेक के केश होने की आस में अब दुधारू गाय खरीद कर परेशान हैं। जिलाधिकारी ने अब इस मामले की जांच जिला सहायक निबंधक को सौंपी है। दुबड़ सहकारी समिति के समिति के पदाधिकारियों के इस चेक पर हस्ताक्षर नहीं हैं और इस वजह से चेक लटका हुआ है।
पांच अप्रैल को पाटी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुधारू गाय खरीदने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के तहत 121 किसानों को एक करोड़ 2 लाख 38 हजार रुपये के चेक में वितरित किये थे। इसमें प्रत्येक लाभार्थी को एक-एक लाख रुपये का चेक दिया गया था। विमला देवी ने इस रकम के मिलने की आस में दो दुधारू गायें खरीद भी ली, लेकिन चेक कैश नहीं हुआ। सोमवार को लाभार्थी के पति दया कृष्ण शर्मा ने चेक के कैश नहीं होने की शिकायत डीएम से की।
डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने सहकारिता विभाग के जिला सहायक निबंधक को जांच करने के आदेश दिए। जिला सहायक निबंधक पान सिंह राणा ने कहा कि जांच सहायक विकास अधिकारी राज किशोर से कराई जा रही है। उधर, सहकारी समिति के सचिव जय राम का कहना है कि उस वक्त सचिवों की हड़ताल की वजह से कुछ चेक में हस्ताक्षर नहीं हो पाए थे। लाभार्थी की ऋण सीमा भी कम थी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना दो प्रतिशत ब्याज दर पर अधिकतम एक लाख रुपये तक की धनराशि का ऋण देने का प्रावधान है। चंपावत जिले में अब तक 1725 काश्तकारों को 6.84 करोड़ रुपये का कर्ज दिया जा चुका है।5 काश्तकारों को 6.84 करोड़ रुपये का कर्ज दिया जा चुका है।