फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हाट में छाए बाराकोट के आम

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। यहां रामलीला मैदान में लगे किसान हाट में बारिश के बावजूद सब्जी की खूब खरीद हुई। हाट का शुभारंभ जिला उद्यान अधिकारी एनके आर्या ने किया। किसान हाट में बाराकोट के आम छाए रहे।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में लगे किसान हाट में काश्तकारों ने शिमला मिर्च, बैंगन, बंद गोभी, टमाटर, करेला, तुरई, मूली, खीरा, लौकी और हरी सब्जियों के अलावा बाराकोट ब्लॉक से आम की खूब बिक्री हुई। डीएचओ आर्या ने किसानों की इस पहल को काश्तकारों और खरीददारों दोनों के लिए फायदेमंद बताते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया।

किसान यूनियन जिलाध्यक्ष नवीन करायत ने कहा कि बाजार में सब्जियों के दाम नहीं मिलने के कारण सप्ताह में तीन दिन किसान हाट लगाने का निर्णय लिया गया। हाट में केशव दत्त चौबे, त्रिलोक सिंह फर्त्याल, सोनू राय, पार्वती देवी, उर्वादत्त चौबे सहित बड़ी संख्या में काश्तकार उत्पाद लाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें