फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोल दे माता खोल भवानी धारम किवाड़...

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। यहां देवीधार में मां भगवती की झांकियों और कलश यात्रा के साथ पांच दिनी देवी महोत्सव शुरू हो गया है। सोमवार सुबह से ही देवीधार के सभी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। दोपहर बाद नगर के प्रसिद्ध ऋषेश्वर महादेव मंदिर में पूजा के बाद सैंकड़ों लोगों ने शिवालय मंदिर से देवीधार मंदिर तक खोल दे माता खोल भवानी धारम किवाड़ भजन के साथ भव्य झांकी निकाली।
विज्ञापन


सुहावने मौसम के बीच शीतला माता मंदिर प्रांगण में मुुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, पूर्व चेयरमैन लता वर्मा ने उद्घाटन किया।

नगर के डाक बंगला रोड, स्टेशन बाजार, खड़ी बाजार, मीना बाजार, हथरंगिया होते हुए झांकी देवीधार मंदिर पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने अक्षत पुष्पों की वर्षा की। झांकी के आगे कलश के साथ छात्राएं और छलिया नृतक शानदार प्रस्तुतियां देकर लोगों की खूब वाहवाही लूट रहे थे। झांकी में रायनगर चौड़ी, कलीगांव, डेंसली, गोरखा नगर, ईड़ाकोट, भुमलाई, कोयाटी, गल्लागांव, गंगनौला, कनेड़ी, खतेड़ा समेत विभिन्न स्थानों से आए लोग मां भगवती के जयकारे करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन


महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता, सचिव प्रकाश राय, कोषाध्यक्ष भैरव राय आदि ने मां की चुनरी ओढ़ाकर अतिथियों का स्वागत किया। लोग छतों पर खड़े होकर मां भगवती की शोभायात्रा में अक्षत फूलों की बरसात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें