फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा रेंज में जंगल में फिर दिखे हाथी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज के जंगल में हाथियों का बड़ा झुंड फिर घूम रहा है। इसके मद्देनजर वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से जंगल में नहीं जाने की अपील की है। इधर, बृहस्पतिवार सुबह हाथी के बड़े झुंड ने टनकपुर-चंपावत किरोड़ा पुल के पास पश्चिमी छोर से राजमार्ग पार कर पूर्णागिरि मार्ग से लगे पूर्वी छोर के जंगल में प्रवेश किया। हाथियों के झुंड के क्रास करते वक्त राजमार्ग पर करीब बीस मिनट तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


शारदा रेंज के वन दरोगा मुनीष राणा के मुताबिक गेहूं कटाई के बाद गर्मी के मौसम में शारदा के जंगल में घूम रहे हाथी शारदा रेंज से सुरई रेंज के जंगल की ओर कूच गए थे। इसके चलते हाथियों का उत्पात थमा रहा, लेकिन अब हाथी फिर शारदा रेंज की ओर लौटने लगे हैं। मंगलवार शाम से हाथी अपने रूटीन मार्ग किरोड़ा नाले के पास से राजमार्ग पार कर जंगलों में प्रवेश कर रहे हैं। वन अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह करीब दस से ज्यादा हाथियों के झुंड ने राजमार्ग पार कर पूर्णागिरि मार्ग से लगे जंगल में प्रवेश किया है। वन क्षेत्राधिकारी गोविंद सिंह रजवार ने बताया कि जंगल से लगे आसपास के ग्रामीणों को सतर्क कर जंगल में न जाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें