फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज चालक की मनमारी यात्रियों पर पड़ी भारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। यहां एक रोडवेज बस चालक की मनमानी यात्रियों पर भारी पड़ गई। तय होटल में खाना नहीं खाने पर रोडवेज चालक ने यात्रियों को बाजार में छोड़कर बस दौड़ा दी। स्थानीय लोगों ने तीन किमी. दूर तिलौन जाकर बस को रुकवाया। तब जाकर यात्री बस में सवार हो सके। इस दौरान यात्रियों और बस चालक में नोक झोंक भी हुई। महाप्रबंधक के कार्रवाई करने के आश्वासन पर यात्री शांत हुए।

बताया जाता है की शनिवार सुबह टनकपुर डिपो की बस यात्रियों को लेकर धारचूला जा रही थी। शांत बाजार में नाश्ता करने के लिए बस रुकी। आरोप है कि चालक बेनीराम ने यात्रियों से नाश्ता तय होटल में ही करने की बात कही। लेकिन कुछ यात्री नाश्ता करने दूसरे होटलों में चले गए। इससे नाराज रोडवेज चालक कुछ देर बाद ही यात्रियों को लिए बिना बस लेकर चला गया। स्टेशन में छूट गए यात्रियों ने बस रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन वह नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने छूट गए यात्रियों को बाइक में लेकर बस का पीछा किया। काफी मशक्कत के बाद बस को जिला मुख्यालय से तीन किमी दूर तिलौन के पास रोका जा सका। बस के रुकते ही यात्रियों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। उन्होंने घटना की सूचना फोन पर रोडवेज के महाप्रबंधक दीपक जैन को दी। महाप्रबंधक के कार्रवाई करने के आश्वासन पर यात्री शांत हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें