फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी के कमरों में खुलेगा पाटी का डिग्री कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ऐलान के बाद अब पाटी में राजकीय डिग्री कॉलेज खुलना तय है। अपना भवन बनने तक फिलहाल इस कॉलेज को पाटी के राजकीय इंटर कॉलेज के कुछ कमरों में संचालित किए जाने की संभावना है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सहमति भी दे दी है।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा केंद्र अपने घर में खोले जाने को लेकर पाटी के लोग करीब एक दशक से आवाज उठाते रहे हैं। मगर चार साल पूर्व पाटी के बजाय 15 किमी दूर देवीधुरा में कॉलेज खुलने से उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा था। पर अब पांच अप्रैल को सीएम के दौरे ने उन्हें डिग्री कॉलेज की बड़ी सौगात दी है। पाटी के लोगों का कहना है कि यहां कॉलेज खुलने से स्थानीय युवकों को लाभ होगा, बल्कि लधिया घाटी और एक दर्जन अन्य ग्राम पंचायतों के के छात्रों की भी दूरी कम होगी। साथ ही पाटी की बालिकाओं को भी उच्च शिक्षा केे अवसर मिलेंगे।

विधायक पूरन सिंह फर्त्याल का कहना है कि पाटी के डिग्री कॉलेज को इसी शिक्षा सत्र से संचालित कराया जाएगा। मौजूदा जरूरतों के हिसाब से विषयों को सृजित कराया जाएगा। साथ ही शिक्षकों व अन्य स्टाफ की भी तत्काल तैनाती होगी। फिलहाल इसे जीआईसी के कुछ कमरों में शुरू कराया जाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


पाटी राजकीय डिग्री कॉलेज के लिए शिक्षा विभाग अपना भवन देने को तैयार है। इस तरह का कोई प्रस्ताव मिला, तो जीआईसी के कुछ कमरे डिग्री कॉलेज के लिए दिए जा सकते हैं।
- उदय प्रताप मिश्रा, खंड शिक्षाधिकारी, पाटी।

ब्लाक 4, उच्च शिक्षा केंद्र 7
उच्च शिक्षा के केंद्रों में गुणवत्ता पर अक्सर सवाल उठता है, मगर इनकी संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। चंपावत जिले में ही राज्य बनने से पूर्व सिर्फ दो डिग्री कॉलेज लोहाघाट व चंपावत में थे। लेकिन अब चार विकासखंड वाले चंपावत जिले में उच्च शिक्षा के केंद्रों की संख्या बढ़कर 7 तक पहुंच गई है।

टनकपुर, बनबसा, देवीधुरा व अमोड़ी में ये कॉलेज काफी वर्ष पूर्व खुल चुके हैं। वहीं अब पाटी में इसी शिक्षा सत्र से सातवां डिग्री कॉलेज अस्तित्व में आ जाएगा। टनकपुर और बनबसा के बीच फासला महज 12 किमी का है, मगर दोनों जगह डिग्री कॉलेज हैं। इसी तरह चंपावत व लोहाघाट के डिग्री कॉलेजों के बीच की दूरी महज 20 किमी है। और तीन साल पूर्व देवीधुरा में खुले डिग्री कॉलेज के बाद अब 15 किमी दूर पाटी में भी डिग्री कॉलेज खुल जाएगा। बावजूद इसके बाराकोट विकासखंड में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें