फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में बीए, बीएससी और बीकॉम की अंक तालिकाओं में हुईं त्रुटियां दुरुस्त नहीं करने से नाराज छात्रसंघ पदाधिकारियों और छात्रों ने बृहस्पतिवार को परिसर में कुविवि के कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल का पुतला फूंका। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में छात्र-छात्राओं की 300 अंक तालिकाएं परिसर प्रशासन को सौंप कर उनमें हुई त्रुटियों को दूर करने की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विवि प्रशासन की ओर से अब तक सिर्फ 40 अंक तालिकाओं में ही सुधार किया गया है। अंक तालिकाओं में हुई गड़बड़ी दूर नहीं होने से विद्यार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हाल में ही बीए, बीएससी और बीकॉम का सुधार परीक्षाफल भी घोषित कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकांश छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल वेबसाइट में नहीं डाला गया।
विज्ञापन


पुतला फूंकने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील सिंह कठायत, सचिव आशीष पंत, सोहित भट्ट, राहुल खोलिया, चंदन रावल, तरुण कांडपाल, ललित फत्र्याल, उज्जवल जोशी, अनिल पुजारी, नवल बिष्ट, पंकज कांडपाल आदि शामिल हैं। बाद में परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी के माध्यम से कुविवि के कुलपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें