फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर दस लाख श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में नवरात्र भर करीब दस लाख श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। हालांकि, अब श्रद्धालुओं की आवक में कुछ कमी आई है, लेकिन अभी हर दिन करीब 20 से 25 हजार श्रद्धालु देवी मां के दरबार में पहुंच रहे हैं। मंगलवार को धाम के विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। इधर, गर्मी बढ़ने के साथ ही काली मंदिर क्षेत्र में पेयजल संकट भी गहराने लगा है।
विज्ञापन


पूर्णागिरि मेले में मंगलवार को करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन किए। मेला मजिस्ट्रेट/एसडीएम अनिल चन्याल ने बताया कि मेले में नवरात्र की तुलना में श्रद्धालुओं की आवक में थोड़ी कमी आई है, लेकिन फिर भी हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु देवी के दर्शन को पहुंच रहे हैं। सफाई, पेयजल, सुरक्षा, पथ प्रकाश आदि व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

शारदा घाट पर गंदगी का अंबार
प्रशासन और पालिका के बेहतर सफाई के दावे को शारदा स्नानघाट पर फैली गंदगी झुठला रही है। सफाई के अभाव में नदी किनारे फैली गंदगी से न सिर्फ नदी प्रदूषित हो रही, बल्कि श्रद्धालुओं को भी गंदगी का सामना करते हुए स्नान करना पड़ रहा है। मंगलवार को शारदा घाट पर नदी किनारे जगह-जगह गंदगी का अंबार देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें