फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतीखान और तिवारी इलेवन जीते

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। बिलिया चौड़ आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेतीखान इलेवन और तिवारी इलेवन ने अपने-अपने मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश किया। तिवारी इलेवन के पवन तिवारी ने प्रतियोगिता में पहला शतक लगाया।

कनलगांव खेल एवं पर्यावरण विकास समिति की पहल पर आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता के अंतर्गत शनिवार को पहला मैच खेतीखान और बिसौन इलेवन के बीच खेला गया। खेतीखान ने टॉस जीत कर निर्धारित 15 ओवर में 138 रन बनाए। सुनील ने 34 रन बनाए। बिसौन के पवन ने तीन विकेट लिए। जवाब में बिसौन की टीम 116 रन ही बना सकी। खेतीखान के सुनील ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मैच में तिवारी इलेवन ने शांत बाजार इलेवन को 102 रन से हराया। तिवारी इलेवन ने सात विकेट खोकर 172 रन बनाए। इस टीम की ओर पवन तिवारी ने सर्वाधिक 100 रन बनाए। जवाब में शांत बाजार की टीम 70 रन पर सिमट गई। दीपक ने 24 रन बनाए। तिवारी इलेवन के हिमांशु पांडेय ने चार विकेट लिए। इससे पूर्व मुख्य अतिथि शिक्षक रुद्र सिंह बोहरा ने मैच का उद्घाटन किया। रमेश पांडेय और मोहित चौड़ाकोटी अंपायर थे। आंखों देखा हाल रघुराज देउपा, पंकज बोहरा और रोहित गिरी ने सुनाया। हर्षित पांडेय स्कोरर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें