फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत जल्द खुलेगा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंपावत। जिला मुख्यालय में दिव्यांगों के पुनर्वास के लिए जल्द ही जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र अस्तित्व में आ जाएगा। समाज कल्याण विभाग के तहत दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का संचालन स्वयंसेवी संस्था नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड की ओर से किया जाएगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी बंशीधर पंत के अनुसार जिले में दिव्यांगों के पुनर्वास के लिए अब तक किसी तरह का केंद्र नहीं होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के माध्यम से दिव्यांगों के चिन्हीकरण, पंजीकरण के साथ ही उनके पुनर्वास की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके अलावा संस्था के माध्यम से दिव्यांगों को सहायक उपकरणों का वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन



नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड के प्रतिनिधि श्याम धांगर ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर जिला मुख्यालय में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि पुनर्वास केंद्र के माध्यम से दिव्यांगों की बेहतरी के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिव्यांगों तक पहुंचाने के साथ ही दिव्यांगों के बस और रेलवे के पास भी जारी किए जाएंगे।

गांवों में फील्ड सर्वे कर होगा दिव्यांगों का चयन
चंपावत। नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड संस्था के प्रतिनिधि श्याम धांगर के अनुसार दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में तैनात कर्मचारियों की ओर से गांवों में फील्ड में जाकर दिव्यांगों का सर्वे किया जाएगा। उसके बाद चिह्नित दिव्यांगों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


नेत्रहीन बच्चों को घर में जाकर दी जाएगी शिक्षा
चंपावत। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के माध्यम से नेत्रहीन बच्चों को घर-घर जाकर शिक्षा दी जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी बीडी पंत ने बताया कि नेत्रहीनों को बेरल लिपि और बोलने वाली किताबों की लाइब्रेरी के माध्यम से शिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें