फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकाली पुल योजना का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शारदा नदी पर ओदाली में बनाए जाने वाले फोरलेन पुल निर्माण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भारत-नेपाल को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे इस पुल का शिलान्यास इसी साल सितंबर में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने किया था। पुल बनाने वाली कार्यदायी संस्था ने निर्माण स्थल पर पुल निर्माण सामग्री एकत्रित करनी शुरू कर दी है। जल्द ही पुल के प्रथम चरण का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन



नेपाल को भारत से जोड़ने के लिए नेपाल सरकार भारतीय सीमा के निकट के गांव ओदाली में शारदा नदी पर फोरलेन पुल का निर्माण करा रही है। नेपाल ने करीब तीन अरब, 28 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस पुल के निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पुल निर्माण के बाद नेपाल की वहां सूखा बंदरगाह बनाने की योजना है। महाकाली पुल योजना कार्यालय भीमदत्त के प्रमुख प्रदीप भंडारी ने बताया कि पुल को सड़क से जोड़ने के लिए पुल से ग्राम गड्डाचौकी तक 10 किमी. तक सड़क का निर्माण भी किया जाना है। इसके लिए आगामी तीन सप्ताह में भूमि के एवज में ग्रामीणों को मुआवजा राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें