टनकपुर (चंपावत)। स्व. मोहन सिंह तड़ागी स्मृति टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत सोमवार को खेले गए मैच में तड़ागी इलेवन ने अपना मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है।
इस मैच में टास जीतकर पहले बल्लेेबाजी करते हुए तड़ागी इलेवन की टीम ने निर्धारित ओवरों में 174 रन बनाए। तड़ागी इलेवन के खिलाड़ी श्याम जोशी ने 60 रनों का योगदान दिया। इसके जवाब में ज्ञानखेड़ा इलेवन की टीम निर्धारित ओवरों में 124 रन ही बना सकी। तड़ागी इलेवन के श्याम को मैन आफ द मैच चुना गया। मैच के निर्णायक उमेश सोराड़ी और गुलाब थे।