फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय कबड्डी टीम में चयनित हुए पंकज और विकास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के डीएवी स्कूल के छात्र पंकज जोशी और विकास साह का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन हो गया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है।
विज्ञापन


सोमवार को प्रबंधक बीसी मुरारी और प्रधानाचार्य बृजेश जयसवाल ने बताया कि बीते दिनों आयोजित खेल महाकुंभ के दौरान दोनों छात्रों का अंडर-19 आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। दोनों छात्र अगले वर्ष जनवरी माह में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाएंगे। छात्रों की उपलब्धि पर आम जन विकास समिति के निदेशक नवीन मुरारी, व्यायाम शिक्षक राकेश बगौली आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें