फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेषज विभाग को जड़ी बूटियों के लिए देवीधुरा रेंज आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। वन विभाग की ओर से भेषज विकास विभाग को जड़ी बूटियों के दोहन के लिए देवीधुरा रेंज आवंटित करने का निर्णय लिया गया है। बुधवार को प्रभागीय वनाधिकारी कुंवर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में वन और भेषज विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक में रेंज आवंटन को लेकर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन


बताया गया कि जड़ी बूटी क्षेत्र आवंटन के लिए वर्किंग प्लान के तहत हर बार की तरह ही रेंज आवंटित की जा रही है। तय किया गया कि इस संबंध में आठ दिसंबर को बैठक प्रस्तावित की गई है। जिसके बाद ही रेंज का अंतिम आवंटन नियमानुसार किया जाएगा। बैठक में जिला भेषज समन्वयक राकेश वर्मा, जिला सहकारी भेषज सहकारी संघ के सचिव कमलेंद्र यादव, खीमानंद भट्ट, सुमित गोस्वामी के साथ ही उप प्रभागीय वनाधिकारी और वन क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें