फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स चैपियनशिप के लिए जिले की टीम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेेश) के विजाग शहर में 24 नवंबर से शुरू होने वाली तीन दिवसीय 15 वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जिले की टीम में 16 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। टीम में चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए 21 नवंबर को विशाखापट्टनम के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी व सचिव रामायण प्रसाद ने बताया कि अंडर 14 आयु वर्ग में 4 बालिका व 5 बालक एवं अंडर 16 आयु वर्ग में 2 बालिका व 5 बालक खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। टीम में किरन सिंह (100 मी. दौड व गोला फेंक), रिया ढेक (लंबी कूद व ऊंची कूद), पलक यादव (100 मी. दौड़ व गोला फेंक), आयुष रत्नाकर (ऊंची कूद व लंबी कूद), सिया कुमार (100 मी. दौड़ लंबी कूद), अकाश सिंह (600 मी. दौड़ व लंबी कूद), उदय सक्सेना (100 मी. दौड़ व लंबी कूद), शिवम सिंह (400 व 1000मी. दौड़), आफताब (200 व लंबी कूद), सुमित सिंह राना (गोला फेंक ), सलमान (400 मी. दौड़ व गोला फेंक), आंचल राना (1000 व 400 मी. दौड़) अस्कान (100 मी. दौड़ व लंबी कूद ), एमन खान (1000 मी. दौड़ ), अभय चंद (1000 मी. दौड़) व खुशी कुमारी (600 मी. दौड़) के लिए चयनित किया गया है। इसके अलावा टीम मैनेजर जितेंद्र, कोच अविनाश कुमार व सचिव रामायण प्रसाद भी टीम के साथ विशाखापट्टनम जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें