बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में आए विभिन्न व्यवधान को दूर करने के लिए विद्युत विभाग सोमवार को सुबह नौ से शाम चार बजे तक शटडाउन लेगा। जिससे बनबसा और टनकपुर क्षेत्र में सात घंटे बिजली की सप्लाई ठप रहेगी। विभाग के जेई प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि 33 केविए की लाइनों के अलावा क्षेत्र में टूटी लाइनों की मरम्मत, पेड़ों की टहनियों की कटाई और छटनी करने को शटडाउन लिया जाना है। जिस कारण सुबह नौ बजे से सांय चार बजे तक विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।