फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान जमींदोज होने पर 241 लोगों ने मदद की

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी बर्दाखान के अनुसेवक मदन वर्मा की मदद के लिए लोगों के हाथ बढ़ते जा रहे हैं। 241 लोगों ने करीब पांच लाख रुपये की सहयोग राशि जुटाई है। 12 जुलाई रात को हुई मूसलाधार वर्षा के चलते हुए भूस्खलन में वर्मा का दुमंजिला निर्माणाधीन भवन जमींदोज हो गया था। मकान के निर्माण में उन्होंने दस लाख रुपये से अधिक की रकम लगाई थी। एकाएक मकान के ध्वस्त होने के बाद इलाके के लोगों ने दिल खोलकर उनकी मदद की है। इस काम में सोशल मीडिया ने भी भूमिका निभाई। लड़ीधुरा मंदिर समिति के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने मदन वर्मा को हुए नुकसान की जानकारी फेसबुक और व्हाट्सएप से साझा करते हुए लोगों द्वारा मदद का आग्रह किया था। अब तक 241 लोग पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें