बनबसा (चंपावत)। बीती रात्रि से रुक-रुक कर हो रही बारिश से क्षेत्र में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पिछले 24 घंटे में क्षेत्र में 43 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश से कई गांवों, संपर्क मार्ग और मलिन बस्तियों में जल भराव की समस्या पैदा हो गई।
बारिश से भजनपुर, चंदनी, पचपकरिया, देशीफार्म, गुदमी, देवीपुरा गांव के अलावा धर्मशाला मार्ग, मीना बाजार, लाइनपार बस्ती आदि के लोगों को जलभराव के साथ ही कीचड़ की समस्या से जूझना पड़ा।
जलभराव की समस्या से स्कूली बच्चों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। क्षेत्र में अब तक 635 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है, जबकि पिछले वर्ष आज के दिन तक क्षेत्र में 533 मिमी बारिश हुई हुई थी। सोमवार को शारदा नदी का जलस्तर चार बजे 91393 क्यूसेक पहुंच गया था। दोपहर 12 बजे नदी का जलस्तर 79677 क्यूसेक था।