लोहाघाट (चंपावत)। कनेड़ी के प्रसिद्ध कालेशन मंदिर में 30 जून से आयोजित होने वाले दो दिनी देवी महोत्सव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव को भव्य रुप देने के लिए कई समितियों का गठन किया गया है। महोत्सव आयोजन सामिति के अध्यक्ष पंडित पीताबंर जोशी की अध्यक्षता और पंडित शिव दत्त जोशी के संचालन में आयोजित बैठक में तय किया गया कि महोत्सव के पहले दिन 30 जून को रात्रि जागरण और भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण एक जुलाई को निकलने वाली देवी रथ यात्रा होगी। आषाढ़ शुक्ल अष्टमी को मां भगवती की डोला यात्रा कालेशन मंदिर की परिक्रमा करेगी। इसके बाद प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा। महोत्सव को भव्य रूप देने में पुजारी ईश्वरी दत्त जोशी, रमेश चंद्र जोशी, भुवन पांडेय, दीप जोशी, दीपक टम्टा, सतीश चंद्र, दीप जोशी, नरेश पांडेय, जोगा दत्त जोशी, आशुतोष, हर्षवर्धन, चारु चंद्र पांडेय, लोकेश आदि जुटे रहे।