चंपावत। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्य के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया जारी रही। प्रधान पद के लिए 157, बीडीसी के लिए 58 और जिपं सदस्य के लिए 10 नामांकन पत्र जमा हुए।
विकास खंड चंपावत में प्रधान ग्राम पंचायत के 78, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 25 और सदस्य ग्राम पंचायत के लिए पांच नामांकन हुए। विकास खंड लोहाघाट में प्रधान ग्राम पंचायत के 38, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 18 और सदस्य ग्राम पंचायत के लिए एक नामांकन हुए।
विकास खंड पाटी में प्रधान ग्राम पंचायत के 32 , सदस्य क्षेत्र पंचायत के 12 और विकास खंड बाराकोट में प्रधान ग्राम पंचायत के नौ, सदस्य क्षेत्र पंचायत के तीन और सदस्य ग्राम पंचायत के लिए चार नामांकन हुए।