फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श जीआईसी में 16 में से 11 शिक्षकों के पद रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। चार साल पूर्व स्थापित पाटी के आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के हाल बहुत खराब हैं। यहां इंटर कला संकाय के विषयों को पढ़ाने के लिए एक भी प्रवक्ता नहीं है। विज्ञान संकाय में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता को छोड़ एक भी प्रवक्ता नहीं है। मौजूदा सत्र से पूर्व यहां दो प्रवक्ताओं और दो एलटी शिक्षकों के तबादले हुए लेकिन इनके स्थान पर किसी की तैनाती नहीं की गई है। प्रवक्ताओं की कमी छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन


पाटी में नौ में से आठ प्रवक्ताओं के पद रिक्त होने से इंटर कक्षा के 247 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर मार पड़ रही है। इंटर के विषयों को पढ़ाने के लिए 9 प्रवक्ताओं में से अब महज एक भौतिक विज्ञान के प्रदीप जोशी रह गए हैं। रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, हिंदी, भूगोल और अर्थशास्त्र विषय को पढ़ाने के लिए कोई प्रवक्ता नहीं है।

प्रवक्ताओं के रिक्त पद और अन्य जरूरी सुविधाओं की कमी से कॉलेज की छात्र संख्या भी लगातार कम हो रही है। हाईस्कूल के विषयों को पढ़ाने के लिए भी हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और कला के ही शिक्षक हैं।
विज्ञापन


गणित, विज्ञान और व्यायाम के एलटी शिक्षक का पद खाली है। 2016 में कॉलेज में कुल छात्र 410 थे जो अब घटकर 325 रह गए हैं। सीईओ आरसी पुरोहित का कहना है कि पाटी जीआईसी की स्थिति सचमुच चिंताजनक है। रिक्त पदों को भरने के लिए पत्र भेजा जा रहा है।

पाटी कन्या हाईस्कूल में 37 छात्राओं के लिए 7 शिक्षिकाएं
पाटी (चंपावत)। पाटी आदर्श जीआईसी के परिसर में ही कन्या हाईस्कूल भी चल रहा है। कन्या हाईस्कूल में महज 37 छात्राएं हैं लेकिन इन्हें पढ़ाने के लिए 7 शिक्षिकाएं हैं।

जीआईसी में हो कन्या हाईस्कूल का विलय
पाटी (चंपावत)। पाटी आदर्श जीआईसी इंटर की छात्रा पूजा गोस्वामी, कल्पना गहतोड़ी, छात्र अनिल कुमार और सूरज पाटनी का कहना है कि उनका कॉलेज पहले से ही प्रवक्ताओं की कमी से जूझ रहा है।

अब विज्ञान संकाय में भौतिकी को छोड़ सभी विषयों के प्रवक्ताओं के पद खाली होने से परेशानी बढ़ गई है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि कला संकाय के विषयों को एलटी शिक्षक पढ़ा रहे हैं। उन्होंने छात्र हित में कन्या हाईस्कूल को आदर्श जीआईसी में विलय करने की मांग की है।

दो प्रवक्ताओं के तबादले के बाद पाटी जीआईसी में अब सिर्फ एक प्रवक्ता रह गए हैं। इससे इंटर के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ेगा। एलटी में भी सिर्फ चार शिक्षक रह गए हैं। अध्यापकों के रिक्त पदों की स्थिति की उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के साथ ही इन पदों को भरने के लिए अनुरोध किया गया है। उदय प्रताप मिश्रा, प्रधानाचार्य, जीआईसी, पाटी
विज्ञापन


इन शिक्षकों के हुए तबादले:
अंग्रेजी प्रवक्ता: अमरीष वर्मा।
राजनीति विज्ञान: केदार दत्त।
व्यायाम एलटी शिक्षक: रामसेवक शर्मा।
गणित एलटी शिक्षक: गणित।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें