फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में त्रैवार्षिंक शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी 6 जुलाई को

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को बीआरसी में बैठक आयोजित की। अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि छह जुलाई को जीजीआईसी में त्रैवार्षिक शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी होगी।
विज्ञापन


जिला मंत्री देवी दत्त जोशी ने उन्नयन गोष्ठी को सफल बनाने में पदाधिकारी और सदस्यों से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गोष्ठी दो सत्रों में संपन्न होगी। प्रथम सत्र में शैक्षिक गुणवत्ता और द्वितीय सत्र में जिला कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न होगा।

बताया कि जिले के 233 डेलीगेट्स अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का उद्घाटन विधायक कैलाश गहतोड़ी करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम सिंह फत्र्याल, बंशीधर थ्वाल, रवीश पचौली, कीर्ति भट्ट, कुंवर, चंद्रकिशोर, राधे लाल, दिवाकर, रमेश जोशी, ऋषिराज, रूद्र सिंह बोहरा, दिनेेश चंद्र, हरि विनोद पंत, सतीश गहतोड़ी, कवींद्र सिंह, अशोक बिष्ट, रामपाल, नरेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें