फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे या चौथे दिन पानी मिलने पर गहरा रहा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में गहराते पेयजल संकट से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। जल संस्थान पेयजल लाइनों में लीकेज और पानी की बर्बादी पर रोक लगाने में नाकाम रहा है। नगर में तीसरे या चौथे दिन पानी मिलने पर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने पाइप लाइनों के लीकेज ठीक करने के साथ पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है।
विज्ञापन


शनिवार को डाक बंगला रोड पर बिजली घर के पास नगर पंचायत द्वारा बनाए गए शौचालय पर लगे टैंक के भरने से करीब आधे घंटे से अधिक देर तक सैकड़ों लीटर पानी नालियों में बहता रहा। शौचालय की छत से पानी नीचे गिरने पर लोगों को शौच आदि के लिए जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ब्रजेश माहरा, जगदीश मेहता, पूरन राम, रमेश चंद्र, कमल राय, मनोज साह आदि का कहना था कि एक ओर नगर में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है दूसरी ओर पाइप लाइनों के लीकेज बंद न होने से हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है।

उन्होंने जल संस्थान से पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है। वहीं नगर पंचायत से टैंक में बॉल लगाने की मांग की है जिससे पानी की बर्बादी को रोका जा सके। चेयरमैन गोविंद वर्मा ने बताया कि कई बार वाटर बॉल लगा दिए गए हैं लेकिन अराजक तत्व बॉल को उठा ले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही टैंक में बॉल लगा दी जाएगी।
विज्ञापन


चंपावत में फिर पानी की किल्लत, लोग परेशान
चंपावत। जिला मुख्यालय में पेयजल किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। बारिश के बाद भी पेयजल संकट कम नहीं हो रहा है। पानी के लिए लोगों को सुबह पांच बजे ही उठना पड़ रहा है। शनिवार को भी नगर के अधिकतर हिस्सों में नलों से पानी नहीं आने से लोगों को जल संस्थान के टैंकर और पिकप से पानी भरना पड़ा। इन दिनों गोरलचौड़, छतार, मादली, जूप, खर्ककार्की आदि स्थानों पर पानी की दिक्कत अधिक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें