फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट में दो कर्मियों के सेवानिवृत होने पर दी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) से दो लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। प्राचार्य कैलाश शाक्य की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में वक्ताओं ने संस्थान में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हेमंती गड़कोटी और प्रधान सहायक भीम सिंह बोरा के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें विदाई दी।
विज्ञापन


इस दौरान डायट स्टाफ ने उनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर डॉ. अवनीश कुमार शर्मा, डॉ. अनिल कुमार मिश्र, शिवराज सिंह तड़ागी, लता आर्य, अखिलेश श्रीवास्तव, कमल गहतोड़ी, नवीन उपाध्याय, राजेश कुमार पांडेय, डॉ. लक्ष्मी शंकर यादव, नवीन चंद्र ओली, डॉ. नवीन चंद्र जोशी, संजय कुमार, रोशन लाल, खिलानंद जोशी, अमित नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें