चंपावत। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में पहले सोमवार को आयोजित होने वाला दिव्यांग शिविर अब दूसरे सोमवार को आयोजित किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके जोशी ने बताया है कि एक जुलाई को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित होने वाला दिव्यांग शिविर अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है जो अब आठ जुलाई को आयोजित किया जाएगा।