फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में झमाझम बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त रहा। बारिश से लोगों को चेहरे भी खिल गए। बारिश के चलते सोमवार को बाजार में भी सन्नाटा रहा। तेज बारिश से लोहाघाट से लेकर चल्थी तक बारहमासी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई। आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार बरिश सबसे अधिक चंपावत में 14 एमएम हुई। बारिश के चलते लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया। बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट आ गई।
विज्ञापन


टनकपुर में रविवार की रात से सोमवार को दोपहर करीब दो बजे तक हुई बारिश से जन-जीवन प्रभावित रहा। बनबसा बैराज कंट्रोल रूम के रिकार्ड के अनुसार रविवार को दिन में 12 बजे जलस्तर सर्वाधिक 26 हजार 774 क्यूसेक तक पहुंच गया था। लेकिन सायं तीन बजे यह घटकर फिर 16 हजार 484 क्यूूसेक रह गया। तहसीलदार खुशबू पांडेय ने बताया कि लोगों से बारिश के मौसम में पर्वतीय मार्गों पर यात्रा करने से बचने की अपील की गई है। वहीं शारदा चुंगी कालोनी समेत अन्य संवेदनशील क्षेत्रों के लोगों को भी अलर्ट किया गया है। इधर बनबसा क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में 17 मिमी बारिश हुई है। शारदा बैराज के अटैंडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया शारदा का जल स्तर बढ़ गया है। इन दिनों नेपाल चैनल को उनकी मांग पर 961 क्यूसेक पानी दिया जा रहा है। इधर इन दिनों शारदा नदी में जल स्तर बढ़ने से एनएचपीसी और लोहियाहेड पावर हाउस में बिजली का उत्पादन भी बढ़ गया है। प्रगतिशील किसान पुष्कर कापड़ी और हेमेंद्र सिंह रावत ने इस बारिश को किसानों के लिए वरदान बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें