फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम के भैरव मंदिर और टुन्यास क्षेत्र में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के भैरव मंदिर क्षेत्र में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। रविवार को शाम ऊर्जा निगम ने जैसे ही बिजली की आपूर्ति सुचारु की अचानक हाई वोल्टेज से कई दुकानदारों के विद्युत उपकरण फूंक गए हैं। इसके बाद बिजली फिर गुल हो गई। इससे परेशान धाम के पुजारियों और दुकानदारों ने आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम के भैरव मंदिर से लेकर टुन्यास क्षेत्र तक शनिवार की शाम लाइन में फाल्ट आने से अचानक बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। धाम के पुजारी राजू तिवारी ने बताया कि विभाग की टीम ने रविवार की शाम लाईन को ठीक कर जैसे ही आपूर्ति सुचारु की तो हाई वोल्टेज आने से दुकानों में लगे सीएफएल और एक पंखे फुंक गए। इसके बाद फिर बिजली गुल हो गई। जिससे लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। ऊर्जा निगम के जेई नरेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग की टीम लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने में जुटी हुई हैं। सोमवार की देर शाम तक आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें