फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के बाद भी वैला गांव में पीने के पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के दूरस्थ वैला गांव में पीने के पानी का संकट बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी से नौलों के साथ ही पुरानी पाइप लाइन का पानी भी सूख गया है। ग्रामीणों को पांच किमी दूर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण नारायण दत्त, रमेश मौनी, कैलाश मौनी, प्रकाश मौनी, हीराबल्लभ भट्ट, राजेश जोशी, लीलाधर भट्ट, प्रकाश भट्ट ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को लिखित और मौखिक जानकारी दिए जाने के बाद इस समस्या का निस्तारण नहीं हो पाया है। जिसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि गांव की पेयजल समस्या का जल्द से जल्द समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने को विवश होंगे।


चंपावत में बारिश के बाद भी नहीं मिल रहा पानी
चंपावत। जिले में बारिश के बाद भी पानी के लिए हाहाकार मचा है। दो दिन से हो रही बारिश से अभी जल स्रोत भी रिचार्ज नहीं हो पाए है। पानी के लिए लोग टैंकर और पिकप का इंतजार करते रहे। बारिश के चलते गधेरों को पानी भी गंदा हो गया है। बारिश से जंगलों में लगी आग से राहत मिल गई है।
विज्ञापन


बारिश के चलते नलों में गंदा पानी आ रहा है। जल संस्थान के टैंकर और पिकप पहुंचने के बाद पानी भरने के लिए लोगों भीड़ कम नहीं हो रही है। पानी की किल्लत ग्रामीण और नगर दोनों क्षेत्रों में चल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में जल संस्थान के टैंकर और पिकप नहीं पहुंचने से गधेरों से पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें