फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को भा रही ऊंट की सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पंचायत के सहयोग से जवाहर पार्क में चल रहे मेले में रामपुर से आए ऊंट लोगों को खूब लुभा रहे हैं। ऊंट की सवारी करने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता है। रामपुर से मोहम्मद नईम के नेतृत्व में आई टीम की ओर से मेले में नाव झूला, मिक्की माउस, चरखे, दो ऊंट, और छोटा घोड़ा लाया गया है।
विज्ञापन


टीम के सदस्य बाबाजी की ओर से लोगों को ऊंट की सवारी कराई जा रही है। मेले में आकर्षण का केंद्र बने ऊंटों के साथ सेल्फी खिंचवाने वाले लोगों, युवतियों, महिलाओं में होड़ मची हुई है। स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों के चलते भी मेले में बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं।

थानाध्यक्ष मनीष खत्री के दिशा-निर्देशन में शांति-व्यवस्था के लिए पुलिस का बंदोबस्त किया गया है। नईम ने बताया कि मेला पांच जुलाई तक चलेगा। आयोजन में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। टीम में हरीश कुमार, मोहम्मद जुबेर, राजकुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें