चंपावत। विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में बाइक रैली निकाली गई। इसके अलावा जिले के विभिन्न स्थानों पर योग और प्राणायाम शिविरों का आयोजन किया गया।
पतंजलि योग पीठ की ओर से बृहस्पतिवार को छतार से गोरलचौड़ मैदान तक बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान करो योग रहो निरोग सहित विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर लोकमणी पंत, कमलाकांत जोशी, नवीन पंत, राजेंद्र गहतोड़ी, योगेश पुनेठा, सुनील पुनेठा, चंद्रकिशोर, महेश चंद्र, मुकेश जोशी, गौरव पांडेय, हरीश जोशी सहित तमाम लोग शामिल रहे।
उधर जिला अस्पताल परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षक राजेंद्र गहतोड़ी और सीएमएस डॉ. आरके जोशी ने चिकित्सा कर्मियों को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया।
इसके अलावा छतार स्थित शहीद शिरोमणी चिलकोटी चिल्ड्रन पार्क में दो दिनी योग शिविर का समापन किया गया। कुलेठी, खर्ककार्की, चैकुनी बोहरा आदि प्राथमिक विद्यालयों में भी योग शिविर का आयोजन किया गया।