फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर, बनबसा में आपदा कंट्रेल रूम और बाढ़ चौकियां स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मानसून काल में बाढ़ सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने टनकपुर और बनबसा में आपदा कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए हैं। बूम, शारदा घाट और हुड्डी नदी के पास बाढ़ चौकियां भी बनाई गई हैं। विभिन्न विभाग के 54 अधिकारी और कर्मचारियों को बाढ़ सुरक्षा कार्य में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


तहसीलदार खुशबू पांडेय ने बताया कि मानसून काल के लिए 15 जून से टनकपुर तहसील और बनबसा थाने में आपदा कंट्रोल रूम खोला गया है, जो 21 सितंबर तक सक्रिय रहेंगे। तहसीलदार खुशबू ने बताया कि बाढ़ सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं। टनकपुर में जीआईस और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उचौलीगोठ को बाढ़ राहत शिविर बनाया गया है, जबकि बनबसा में पूर्णागिरि इंटर कॉलेज और राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुदमी बाढ़ राहत शिविर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें